Chhattisgarh Weather : ठंड-कोहरा या शीतलहर…कैसा रहेगा पूरे हफ्ते का वेदर? पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

प्रदेश में कड़ाकेकी ठंड के चलते कई जिलों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आने लगी है। यही कारण है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।
mP Weather

Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन के साथ कोहरे का असर तेज कर दिया है। आने वाले तीन से पांच दिनों तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा।आज बुधवार को तापमान एक से तीन डिग्री तक नीचे आने का अनुमान है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिन सुबह के समय में कोहरा छाए रहने के साथ ही दिनभर ठंडी हवाएं भी चलेंगी ।उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं।पहले ठंडी हवाओं का प्रभाव मध्य छत्तीसगढ़ और अंत में दक्षिणी छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। रायपुर में मौसम साफ रहेगा।अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूतनम तापमान 13 डिसे रहने के आसार है।

5 दिन मौसम शुष्क, गिरेगा तापमान, स्कूलों का समय बदला

उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते मौसम शुष्क रहेगा। अगले चार दिनों तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में चार डिग्री सेल्सियस तो सरगुजा संभाग में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट संभावित है। इधर कड़ाके की ठंड के चलते सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्‍कूलों का समय बदला गया। प्राइमरी-मिडिल स्कूल सुबह 8.30 बजे से ,एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से और दो पाली वाले हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक संचालित होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews