Chhattisgarh Weather: ठंड का कहर जारी, 13 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट, कब बदलेगा मौसम का मिजाज? पढ़े IMD अपडेट

प्रदेश में दो तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा।इस दौरान प्रदेश के जिलों के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।
mp weather

Chhattisgarh Weather Forecast:छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर जारी है। दिन रात के तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ने लगी है।फिलहाल 2-3 दिनों तक शीतलहर का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 2 दिन सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग तथा रायपुर संभागों के जिलों के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है। 11-12 दिसंबर को सुरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग तथा रायपुर जिलों के एक-दो पॉकेट तीव्र शीत लहर चलेगी।आज रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 12डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

2-3 दिन तक जारी रहेगा शीतलहर का कहर

रायपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना हुआ है, जिसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो अक्षांश 23°N के उत्तर में देशांतर 81°E के साथ- साथ बना हुआ है। आज गुरूवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।इस दौरान प्रदेश के जिलों के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।फिलहाल तीन चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इस अवधि में घना कोहरा और बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

13 दिसंबर तक इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

  • 11.12.2025 से 12.12.2025 के लिए: कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, सारंगढ़ बिलाईगढ़, खैरागढ़ छुईखदान गंडाई, राजनांदगाँव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, बालोद और कोरबा में एक दो पॉकेट में शीत लहर।
  • 12.12.2025 से 13.12.2025 के लिए: कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, सारंगढ़ बिलाईगढ़, खैरागढ़ छुईखदान गंडाई, राजनांदगाँव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, बालोद और कोरबा में एक दो पॉकेट में शीत लहर।

Chhattisgarh Weather Forecast:

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews