Chhattisgarh Weather : चक्रवात फेंगल का असर, छाए रहेंगे बादल, इन क्षेत्रों में बारिश के आसार, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

प्रदेश में आगामी चार दिनों में दक्षिणी भागों में हल्की मध्यम बारिश के साथ आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है।
weather update

Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ में साइक्लोन फेंगल के असर से मौसम एकदम से बदल आ गया है। पिछले 48 घंटों में राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलो में हल्की से मध्यम बारिश हुई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।अगले 3 दिन बादल छाने के साथ बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो दो दिन प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट तो न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।4 या 5 दिसंबर के बाद से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे कोहरे,शीतलहर और ठंड का असर तेज होगा। बढ़ती ठंड को देखते हुए बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में स्कूलों का समय बदला गया है।

CG Weather Department Forecast

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात फेंगल कमजोर हो गया है, लेकिन बंगाल की खाड़ी से निम्न स्तर पर नमी आ रही है, इसके प्रभाव से अधिकतर हिस्सों में निम्न और मध्य स्तर के बादल छाए हुए है।पुडुचेरी और तमिलनाडु के ऊपर मंडरा रहा चक्रवात फेंगल कमजोर होकर एक गहन अवदाब क्षेत्र में बदल गया है, जिसके प्रभाव से सोमवार को हल्की वर्षा की संभावना है। रायपुर में सुबह कोहरा और बादल छाने के आसार है।अगले दो दिन दक्षिण हिस्से में बादल छाए रहेंगे और बारिश के भी आसार है।

Chhattisgarh में रविवार को कहां कितना रहा तापमान

  • दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि हुई है।
  • रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस ।
  • बिलासपुर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
  • पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस ।
  • अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस ।
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews