Chhattisgarh Weather : आज भी छाए रहेंगे बादल, कई जिलों बारिश-बिजली और तेज हवा की चेतावनी, बुधवार से फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज

cg weather

Chhattisgarh Weather Update Today : छत्तीसगढ़ के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बादल छाए रहे और गरज चमक के साथ बारिश हुई। अगले 48 घंटे तक मौसम के यूही बने रहने का अनुमान है। आज सोमवार 26 फरवरी को प्रदेशभर के कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। वही अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान बढ़ने तो 48 घंटों में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

आज कई जिलों में बारिश, ओले गिरने की संभावना

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज सोमवार को भी रायपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है, एक – दो स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है। इस दौरान प्रदेश के उत्तरी और मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के आसार है। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है। 27 जनवरी के बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।इधर, इस बे-मौसम बारिश ओले गिरने की चेतावनी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, ओले पड़ने से गेंहू और सरसों की फसलों को नुकसान हो सकता है।

क्या कहता है छत्तीसगढ़ मौसम विभाग

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 50 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक है।इसके असर से प्रदेश में 26 फरवरी को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि तो अधिकतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। इसके अलावा एक दो स्थानों पर गरज- चमक के साथ अंधड़, वज्रपात तथा ओलावृष्टि की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews