CG Weather : मानसूनी गतिविधियां फिर शुरु, अगले 3 दिन वर्षा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने के भी आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

weather update

Chhattisgarh Weather Alert Today : छत्तीसगढ़ का मौसम फिर बदलने लगा है। मंगलवार शाम से एक बार फिर प्रदेस में मानसूनी गतिविधियां शुरू हो गईं हैं। पिछले 24 घंटों में बीजापुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है, कहीं कहीं भारी बारिश भी होने का अनुमान है। आज बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है।इधर, इस बार जून की तरह जुलाई में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

अगले तीन दिन तक बारिश 

मौसम विज्ञानियों (CG Weather Forecast) का कहना है कि मानसून एक बार फिर प्रदेश में सक्रिय हो गया है और मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बारिश का दौर होने वाला है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर से 1.5 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से ही बुधवार से प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा शुरू होगी। रायपुर में आने वाले 3 दिनों तक इसी तरह बारिश के आसार हैं और कुछ हिस्सों में बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है।। इसके अलावा पूरे प्रदेश में अगले 3 दिन तक बारिश हो सकती है।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक चक्रवात उत्तरी आंध्रप्रदेश से सटे पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। यह दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। दिल्ली, अलीगढ़, हमीरपुर, प्रयागराज, डाल्टनगंज, बालासोर से दक्षिण-पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक है। इन सिस्टम की वजह से समुद्र से नमी आने लगी है, इससे प्रदेश में अगले एक-दो दिन राज्य के ज्यादातर जगहों पर वर्षा के संकेत हैं। 6 और 7 जुलाई को भी पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

आज से 7 जुलाई तक बारिश 

सीजी मौसम विभाग के अऩुसार, 5 जुलाई को प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। दुर्ग, राजनांदगांव, गरियाबंद, कांकेर और बस्तर के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।आज बुधवार को कवर्धा, मुंगेली, राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा बीजापुर जैसे शहरों में बिजली गिरने की संभावना है। कांकेर, राजनांदगांव बस्तर के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।6 जुलाई को रायपुर, बलोदा बाजार, मुंगेली, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव तोे 7 जुलाई को रायपुर, बलोदा बाजार, सरगुजा, सूरजपुर, कोरबा, महासमुंद बस्तर, सुकमा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews