Chhattisgarh Weather: मानसूनी तंत्र का प्रभाव, कई सिस्टम सक्रिय, 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड-येलो अलर्ट

chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather Alert Today  : मानसून की बढ़ती सक्रियता के चलते अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेशभर में अच्छी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आज प्रदेश भर में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।वही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।इसके अलावा बस्तर संभाग में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा और नारायणपुर जिले में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

सीजी मौसम विभाग ने आज बुधवार को प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कांकेर, बालौदाबाजार, राजनांदगांव, बस्तर और कोंडागांव में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी है, वही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है।

एक साथ 3 वेदर सिस्टम एक्टिव

सीजी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक साथ 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है। एक मानसूनी द्रोणिका बीकानेर, सीकर, उरई, सीधी, अंबिकापुर, बालासोर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अलावा एक हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक है। इसके असर प्रदेश में आज कई जगहों पर पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वही एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

पखांजूर 14 सेमी, बीजापुर-सुकमा 7 सेमी, बेरला-छूरा 6 सेमी, खैरागढ़-भानुप्रतापपुर-सिमगा 5 सेमी बारिश हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। रायपुर – 77.5 मिमी,नया रायपुर – 85.5 मिमी, दुर्ग – 80 मिमी, शिवरीनारायण – 98.7 मिमी, नवागढ़ – 73.5 मिमी महासमुंद 67 मिमी, नांदघाट – 57.9 मिमी, बेरला – 45.0 मिमी,देवकर – 49.0 मिमी,जांजगीर – 29.5 मिमी,बेमेतरा – 29.4 मिमी, पामगढ़ – 63.8 मिमी बारिश हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews