CG Weather : मानसूनी तंत्र सक्रिय, द्रोणिका का प्रभाव, छाएंगे बादल, एक दर्जन जिलों में बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, जानें IMD का पूर्वानुमान

cg Weather

CG Weather Alert Today: मानसूनी तंत्र पूरी तरह से सक्रिय होते ही छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर अच्छी बारिश का दौर चल पड़ा है, पिछले 24 घंटों में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश हुई और आने वाले पांच दिनों तक भी मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।आज रविवार को एक दर्जन जिलों में बारिश होने की संभावना है।वही प्रदेश के अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है। साथ ही बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होगी।

आज कई जिलों में बारिश , मानसून द्रोणिका का प्रभाव 

छग मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मानसून द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम या रात को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छग मौसम विभाग की मानें तो मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर, गुना, सतना, पेंड्रा रोड, बालासोर और उसके बाद दक्षिण- पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण झारखंड और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है तथा यह ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। एक विंड शियर जोन 19 डिग्री उत्तर में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है, इसके प्रभाव से अगले 3-4 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकार्ड

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में लगभग 22 से 23 स्थानों पर लगातार बारिश हो रही है। राज्य में निचले स्तर पर पश्चिमी हवा के साथ आने वाली नमी के चलते बारिश के बने रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 103 मिलीमीटर बारिश बस्तर इलाके में हुई है वहीं रायपुर में 65 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। कोटा 8 सेमी, तमनार 5 सेमी, मरवाही 5 सेमी, दरभा 4 सेमी, पेंड्रा रोड 4 सेमी, रामानुजनगर 3 सेमी, बैकुंठपुर 3 सेमी, मनेंद्रगड़ 3 सेमी, तखतपुर 3 सेमी, पखांजुर 3 सेमी, भानुप्रतापपुर 3 सेमी, जशपुर नगर 3 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews