Chhattisgarh Weather: 25 जुलाई को सक्रिय होगा नया सिस्टम, बढ़ेगी मानसूनी गतिविधियां, इन जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें IMD पूर्वानुमान

chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather Alert Today : छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर मानसूनी और बारिश की गतिविधियां तेज होने वाला है। इसका कारण बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम का बनना है, जिसका प्रभाव से 25 जुलाई से दिखेगा और प्रदेशभर में लगातार वर्षा का दौर शुरू हो जाएगा। रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी और कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है।

आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश भी होने की संभावना है।23 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने  की संभावना है। राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ अधिकांश स्थानों पर, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर वर्षा संभावित है। वही 25 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बनने के संकेत मिले हैं, जिससे प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

जानिए पूरे हफ्ते का हाल

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जुलाई को हल्की वर्षा की संभावना है। इसके बाद 24 एवं 26 जुलाई को भी हल्की तथा 27 को मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन मानसून द्रोणिका के प्रभाव से 28 एवं 29 जुलाई को एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा और मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।  इससे राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी द्रोणिका जैसलमेर, दिघा, रतलाम, बेतूल, चंद्रपुर, कोंडागांव, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर अंडमान सागर तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण पूर्व विदर्भ और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक है। एक विंड शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है, इसके असर से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है।भारी वर्षा मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ में ही होगा।

पिछले 24 घंटे का बारिश का अलर्ट

गुंडरदेही – 9 सेमी, दुर्गकोंदल – 8 सेमी, तखतपुर, पाटन – 7 सेमी, भोपालपटनम, भानुप्रतापपुर -6 सेमी, चारामा, लाभाडीह, कांकेर, नारायणपुर, डोंगरगांव -5 सेमी, नगरी, बालोद, पखांजूर, राजनांदगांव, दरभा, धमधा, भैरमगढ़, कुरूद, छुईखदान -4 सेमी, लोरमी, माकड़ी, खैरागढ़, जगदलपुर, गुरुर, फरसगांव, छुरा, मगरलोड, महासमुंद, अभनपुर, धमतरी, माना-रायपुर-एपी, बीजापुर, अंतागढ़, बकावंड, मस्तूरी, डोंगरगढ़, आरंग – 3 सेमी। पामगढ़, कोटा, डौंडीलोहारा, कटेकल्याण, गरियाबंद, बलौदा, पल्लारी/पलारी, नेरहरपुर, बेरला, जशपुरनगर, बिल्हा, सरायपाली, बडेराजपुर, रायपुर, सोनहत, दुर्ग, तमनार, बसना, साजा, मोहला, अंबागढ़ चौकी, सिमगा, अकलतरा, तिल्दा – 2 सेमी कुछ और स्थानों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews