Chhattisgarh Weather : मानसून की सक्रियता बढ़ी, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

up WEATHER

Chhattisgarh Weather Alert Today :  छत्तीसगढ़ में अभी मौसम के मिजाज ऐसे ही बने रहने के आसार है।4-5 अगस्त तक किसी भी प्रकार से बदलाव के संकेत नहीं है। वही अधिकतम तापमान में भी वृद्धि नहीं होगी। आज मंगलवार को बादल छाने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ बिजली भी गिर सकती है।  प्रदेश में एक जून से लेकर अब तक की स्थिति सामान्य से लगभग 11 फीसद बारिश कम हुई है।इसमें सरगुजा में सबसे कम तो रायपुर में बारिश की स्थिति सामान्य से ज्यादा रही।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय

सीजी मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य में स्थित है और इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवात 9.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। मानसूनी द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में स्थित है और पूर्वी छोर दरभंगा, देवगढ़, कनिंग, निम्न दाब का क्षेत्र से होते हुए दक्षिण- पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है ।इन सभी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

24 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य स्थित है तथा इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आज  प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है, जिससे मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार है।वही सिस्टम के मजबूत होने से 2 अगस्त को जशपुर, बलरामपुर रायगढ़ और कोरबा जिलों में एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश तो सरगुजा सुरजपुर, पेंड्रा और बिलासपुर में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश को लेकर आगामी 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

कहां कितनी हुई बारिश

  1. सरगुजा में अब तक 207.2 मिलीलीटर औसत बारिश हुई है, जिससे सूखे जैसी स्थिति है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 347.4 मिमी ही बारिश हुई है।
  2. बलरामपुर में 326.1 मिमी, बेमेतरा में 367.9 मिमी, जांजगीर में 341.2 मिमी, जशपुर 327 मिमी, कबीरधाम में 298.2 मिमी, कोंडागांव में 408.5 मिमी, कोरबा में 436.मिमी, कोरिया 433.5 मिमी और रायगढ़ में 433.6 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से काफी कम है।
  3.  बीजापुर जिले में सामान्य से अति ज्यादा 1022.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। बालोद में 640.5 मिमी, रायपुर में 643.8 मिमी, राजनांदगांव 583.8 मिमी, सुकमा 812.3 मिमी औसत बारिश हुई है, जो सामान्य से ज्यादा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews