Chhattisgarh Weather: 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम,आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, कोहरे का भी प्रभाव, पढ़े IMD लेटेस्ट अपडेट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने 3 दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान घने कोहरे के कारण विजिबलिटी भी कम होने के आसार है।
mp weather

Chhattisgarh Weather Forecast:छत्तीसगढ़ में 2 दिन और ठंड का कहर देखने को मिलेगा , इसके बाद तापमान में इजाफा होगा और सर्दी का असर कम होगा। आज सोमवार को दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर संभाग के जिलों में एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है। रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।10 दिसंबर के बाद उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

3 दिन शीतलहर का अलर्ट, 10 के बाद बदलेगा मौसम

रायपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, सोमवार मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 22 से 25 जिलों के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है।रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है। 24 घंटे में 2-3 डिग्री पारा नीचे गिरेगा लेकिन 2 दिन बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस तापमान में इजाफा होगा । पिछले 24 घंटे में बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा और रायपुर संभाग के कई इलाकों में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट हुई ।अंबिकापुर में न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री तक पहुंच गया और दुर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।

8 से 10 दिसंबर तक इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

  • 08.12.2025 से 09.12.2025 के लिए: गौरेला पेण्ड्रा मारवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़ छुईखदान गंडाई, राजनांदगाँव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी, बालोद और कोरबा में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।
  • 09.12.2025 से 10.12.2025 के लिए: गौरेला पेण्ड्रा मारवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़, छुईखदान गंडाई, राजनांदगाँव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी, बालोद और कोरबा में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।

CHHATTISGARH WEATHER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews