Chhattisgarh Weather: 3 दिन और शीतलहर का असर, आज इन जिलों में अलर्ट, यहां पढ़िए मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

2-3 दिनों तक उत्तरी तथा मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर का असर तेज रहेगा। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क व साफ रहेगा।
up weather

Chhattisgarh Weather Forecast: अगले 3 दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।इसके तत्पश्चात आगामी 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।आज सोमवार को रायपुर में आकाश साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन और कोल्ड वेव का असर

रायपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, आज सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि उत्तरी तथा मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है। दो दिन बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार है। उत्तरी तथा मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़

1 जून से 15 अक्टूबर तक हुई 1212.8 मिमी वर्षा (मानसून सीजन 2025)

छत्तीसगढ़ में अब तक 1213.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1659.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews