Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में दो से तीन दिन तक मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। रायपुर आज शुक्रवार को आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में शीतलहर की स्थिति अगले कुछ दिनों तक रह सकती है। खासतौर पर सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में सर्द हवाएं चल सकती है।बता दे कि पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन जिलों में स्कूलों का समय भी बदला
- अंबिकापुर कलेक्टर विलास भोसकर ने आदेश जारी कर जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के शाला संचालन समय में 31 जनवरी 2026 तक बदलाव किया गया है। प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक, शनिवारः दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक संचालित होंगे। द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवारः दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक, शनिवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होंगे।सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक, शनिवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होंगे।
- बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा आदेश जारी कर स्कूलों के समय में परिर्वतन किया गया है। दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 09 बजे से 12ः30 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12ः45 से 04ः15 बजे तक, इसी क्रम में द्वितीय पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12ः45 बजे से 04ः15 बजे तक व शनिवार को सुबह 09 बजे से 12ः30 बजे तक संचालित होंगी। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10ः00 बजे से 4ः00 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 09 बजे से 12ः30 बजे तक संचालित की जायेंगी।
- गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी द्वारा 20 नवम्बर 2025 से जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में प्रथम पाली सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक और द्वितीय पाली सोमवार से शनिवार तक अपरान्ह 12.45 बजे से शाम 4.15 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। ह एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 10.30 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक शाला संचालन का समय निर्धारित किया गया है। यह आदेश 31 जनवरी 2026 तक प्रभावशील रहेगा।
1 जून से 15 अक्टूबर तक हुई 1212.8 मिमी वर्षा (मानसून सीजन 2025)
छत्तीसगढ़ में अब तक 1213.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1659.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
Chhattisgarh Weather Forecast






