Chhattisgarh Weather: 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, पढ़े IMD का लेटेस्ट अपडेट

फिलहाल छत्तीसगढ़ में 2 दिन मौसम साफ और शुष्क रहेगा लेकिन इसके बाद पारा तेजी से गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। दिसंबर में शीतलहर चलने का भी अनुमान है।
rj weather today

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना नही है लेकिन इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है, जिससे ठंड में इजाफा होगा। पिछले तीन से चार दिनों में राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रायपुर सोमवार को आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस माना (रायपुर) में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

2 दिन बाद फिर बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

रायपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, 2 से 4 दिन पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आएंगी जिससे रात का तापमान तेजी से गिरेगा। दिन का तापमान स्थिर बना रहेगा।इससे सुबह और देर शाम को ठंड महसूस होगी। इस दौरान कहीं भी कोहरा, बारिश या शीतलहर का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज सोमवार को रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ठंड बनी रहेगी।इधर, अंबिकापुर ,बलरामपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। यह बदलाव 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा

1 जून से 15 अक्टूबर तक हुई 1212.8 मिमी वर्षा (मानसून सीजन 2025)

छत्तीसगढ़ में अब तक 1213.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1659.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews