Chhattisgarh Weather : 11 अप्रैल तक वर्षा का दौर, आज 4 संभागों में बारिश-बिजली का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट

cg weather

Chhattisgarh Weather Update Today : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम के मिजाज बदल गए है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बादल छाए रहे और तेज हवा के साथ बारिश हुई। आज मंगलवार को भी चार संभागों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की मानें 9 से 11 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश का दौर बना रहेगा। इधर, अप्रैल की इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

आज इन जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक,  आज मंगलवार को रायपुर एवं दुर्ग संभाग के सभी जिलों में तथा बिलासपुर संभाग के बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चाम्पा व रायगढ़ जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ।वही 11 अप्रैल तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ कहीं कहीं ओले भी गिर सकते है। प्रदेश में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

अगले 3 दिनों तक 5 संभागों में बारिश का अलर्ट

  • अगले 3 दिनों तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।इस दौरान रायपुर समेत बलौदाबाजार, बेमेतरा, बलरामपुर, कबीरधाम, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, बिलासपुर साथ ही महासमुंद, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, और सूरजपुर, सरगुजा के कुछ स्थानों पर गरज चमकऔर बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि होने के आसार है।
  • 12 अप्रैल से मौसम में फिर बदलाव आना शुरू होगा। हालांकि तापमान के मामूली उतार-चढ़ाव के बीच कभी आंधी तो कभी हल्की वर्षा का दौर जारी रहेगा लेकिन 13 अप्रैल से फिर मौसम साफ होने लगेगा लेकिन बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी ज्यादा वृद्धि नहीं होगी।

क्या कहता है छत्तीसगढ़ का मौसम विभाग का पूर्वानुमान

सीजी मौसम विभाग के मुताबिक,  एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिससे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews