Chhattisgarh Weather : आज से फिर झमाझम का दौर, इन जिलों में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 14 सितम्बर तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2280.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 547.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
imd rainfall, imd weather update

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में आज रविवार से फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है।आज सरगुजा और बिलासपुर संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है वही रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने के आसार है। 16 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है

रविवार को प्रदेश के सूरजपुर, जशपुर और कोरबा में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वही  बलरामपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरिमिरी भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और बिजली चमकने के भी आसार है।

48 घंटों के लिए इन जिलों में Heavy Rain Alert

24 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट : बलरामपुर, सूरजपुर जिले और सरगुजा, जशपुर, रायगढ़ और कोरबा जिले के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
48 घंटे के लिए रेड ऑरेंज येलो अलर्ट : बलरामपुर , सूरजपुर जशपुर ,कोरबा, सरगुजा, कोरिया, रायगढ़, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सक्ती और जांजगीर चांपा जिले के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग पूर्वानुमान 

मानसून द्रोणिका गंगानगर, हिसार, दिल्ली, शाहजहांपुर, बाराबंकी, मुजफ्फरपुर, और गंगेटिक पश्चिम बंगाल के गहरे अवदाब के केंद्र तक फैली हुई है, और इसके बाद उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक गहरा अवदाब गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर स्थित है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए जल्द ही गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक पहुंच सकता है।यह झारखंड, उत्तरी छग और मप्र की ओर अगले 48 घंटों में बढ़ने की संभावना है, इसके असर झमाझम बारिश के आसार है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1068.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1068.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 14 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2280.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 547.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 976.0 मिमी, बलरामपुर में 1411.0 मिमी, जशपुर में 837.2 मिमी, कोरिया में 962.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 976.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 908.9 मिमी, बलौदाबाजार में 1122.1 मिमी, गरियाबंद में 1014.1 मिमी, महासमुंद में 851.4 मिमी, धमतरी में 975.2 मिमी, बिलासपुर में 929.1 मिमी, मुंगेली में 1044.8 मिमी, रायगढ़ में 953.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 619.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1129.4 मिमी, सक्ती 948.4 मिमी, कोरबा में 1307.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1091.7 मिमी, दुर्ग में 629.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 849.3 मिमी, राजनांदगांव में 1074.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1195.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 813.5 मिमी, बालोद में 1126.1 मिमी, बेमेतरा में 569.8 मिमी, बस्तर में 1218.7 मिमी, कोण्डागांव में 1114.5 मिमी, कांकेर में 1359.8 मिमी, नारायणपुर में 1337.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1462.8 मिमी और सुकमा जिले में 1620.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews