Chhattisgarh Weather : बदले मौसम के मिजाज, आज 4 जिलों में मेघगर्जन-बारिश और तेज हवा का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

अगले 5 दिनों तक प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
weather update

Chhattisgarh Weather : चक्रवती परिसंचरण के चलते छत्तीसगढ़ में 3-4 दिन तक बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी।आज मंगलवार को प्रदेश के 24 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलने का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया है।तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद 2 से 3 डिग्री वृद्धि होगी।

आज रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान: 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।दक्षिणी भागों में 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग पूर्वानुमान

एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। वहीं एक द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवती परिसंचरण से छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण तटीय ओडिशा तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बादल बारिश तेज हवा का अलर्ट

रायपुर, सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, बिलासपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कांकेर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बस्तर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा ।

CG Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews