Chhattisgarh Weather : चक्रवाती तूफान का प्रभाव, बादलों की आवाजाही, इन जिलों में भारी बारिश-तेज हवा का अलर्ट, 8 के बाद बदलेगा मौसम, जानें अपडेट

CG weather

Chhattisgarh Weather Alert Today :  छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मिचौंग (Cyclone Michaung) का असर देखने को मिल रहा है। वर्तमान में चक्रवाती तूफान मिचोंग भारत से सटे बंगाल की खाड़ी से लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर फैला हुआ है।इसके प्रभाव के चलते 7 दिसंबर तक कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। आज बुधवार को भी तूफान के कारण प्रदेश में आंधी तूफान के साथ तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, दक्षिण छत्तीसगढ़ में इस तूफान का असर ज्यादा रहेगा।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक,आज बुधवार के मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है और फिलहाल 2-3 दिन तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी। आज बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना है , वही रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के साथ सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अगले दो दिन के लिए कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आठ दिसंबर से मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी।

8 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो मध्य -उत्तर छत्तीसगढ़ और सरगुजा संभाग में 6 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, अधिकतम तापमान में 3 -4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। हालांकि 7-8 दिसंबर के बाद फिर मौसम बदलेगा और तापमान के गिरते ही ठंड के तेवर तीखे होने के संकेत है। वही लगातार गिरते तापमान के बाद मध्य और दक्षिण क्षेत्र में कोल्ड डे घोषित कर दिया।इस बेमौसम बारिश के कारण दलहन-तिलहन सहित सब्जी की फसलों पर बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews