Chhattisgarh Weather : 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी मानसून की एक्टिविटी, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें IMD अपडेट

UP Weather,

Chhattisgarh Weather Update Today : छत्तीसगढ़ में अगले हफ्ते से मौसम फिर बदल सकता है और एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है, लेकिन इसके पहले हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो मानसून द्रोणिका के प्रभाव से आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना है। आने वाले तीन से चार दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

शनिवार-रविवार से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधियां

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका के पूर्वी छोर बंगाल की खाड़ी की तरफ जाने की संभावना है, इसलिए मानसून की एक्टिविटी थोड़ी बढ़ सकती है। शनिवार-रविवार से मानसूनी सक्रियता बढ़ने के संकेत है। इसका असर उत्तरी छत्तीसगढ़ और दक्षिण छत्तीसगढ़ पर दिखाई देगा। इसके प्रभाव से पहले सरगुजा संभाग में बारिश फिर बस्तर संभाग में बारिश के आसार हैं।वही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के भी आसार है।

आज इन जिलों में हल्की बारिश 

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़ और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर 4.5 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिलासपुर में 13 एवं 14 अगस्त को बहुत हल्की तथा 15 अगस्त को हल्की वर्षा का अनुमान है। आज कोरबा और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 620.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  1. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 620.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  2. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 11 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1070.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 291.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  3. राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 559.2 मिमी, बलरामपुर में 520.0 मिमी, जशपुर में 492.9 मिमी, कोरिया में 604.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 629.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  4. रायपुर जिले में 734.8 मिमी, बलौदाबाजार में 628.4 मिमी, गरियाबंद में 585.6 मिमी, महासमुंद में 677.4 मिमी, धमतरी में 624.3 मिमी, बिलासपुर में 624.4 मिमी, मुंगेली में 790.2 मिमी, रायगढ़ में 686.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 542.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 501.0 मिमी, सक्ती में 510.1 मिमी.
  5. कोरबा में 621.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 583.1 मिमी, दुर्ग में 502.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 489.6 मिमी, राजनांदगांव में 683.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 787.7 मिमी।
  6. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 652.4 मिमी, बालोद में 679.8 मिमी, बेमेतरा में 484.5 मिमी, बस्तर में 654.6 मिमी, कोण्डागांव में 478.7 मिमी, कांकेर में 561.8 मिमी, नारायणपुर में 566.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 760.2 मिमी और सुकमा में 895.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews