Chhattisgarh Weather : छाए रहेंगे बादल, 15 जिलों में बिजली-बारिश-आंधी की चेतावनी, ओले गिरने की आशंका, 20 मार्च के बाद फिर बदलेगा मौसम

cg weather

Chhattisgarh Weather Update Today :  छत्तीसगढ़ में आज रविवार से अगले 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने वाली है। दक्षिणी हवा के प्रभाव के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट का अनुमान है, वही 20 मार्च तक वर्षा की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। आज रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सो में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं पर ओले गिरने की आशंका है।

वातावरण में नमी के चलते बदला मौसम

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के चलते आज रविवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और अंधड़ चलने के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना है। आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।फिलहाल दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। इस दौरान कहीं कहीं पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

17 से 19 तक बिगड़ा रहेगा मौसम, 20-21 से साफ होने का अनुमान

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर ओडिशा और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके प्रभाव से 17, 18 और 19 मार्च को कई स्थानों पर तेज हवा चलने, वज्रपात होने तथा ओलावृष्टि की संभावना है।20-21 मार्च को बारिश और ओले की चेतावनी नहीं है, लेकिन हवा में नमी बनी के चलते बादल छाए रहने का अनुमान है, इस दौरान दिन का तापमान भी कम रहेगा।

रविवार सोमवार को इन जिलों में बारिश-आँधी और ओले के आसार

  • आज रविवार को जशपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश , तेज हवा के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।
  • सोमवार को भी बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरिया, कबीरधाम सहित कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने व बादल गरजने की संभावना है।इस दौरान कहीं कहीं बारिश, आंंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
  • रविवार को दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा जिलाके कुछ क्षेत्रों और सोमवार 18 मार्च को कोरबा व बिलासपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ व बादल गरजने के साथ ही ओले गिरने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews