Chhattisgarh Weather : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, चक्रवात का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, 3 दिन तक इन जिलों में बारिश के आसार, जानें IMD अपडेट

weather update

Chhattisgarh Weather  Today : छत्तीसगढ़ के मौसम में सोमवार से बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव 3 से 6 दिसंबर के बीच बादल छाने के साथ बारिश के आसार है। आज रविवार 3 दिसंबर को मौसम शुष्क और साफ रहेगा हालांकि बस्तर क्षेत्र में रविवार को कहीं कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान है। वही 4 दिसंबर को कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

सोमवार से आएगा मौसम में परिवर्तन

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार आ रही नमी के कारण सोमवार से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। बस्तर संभाग में 3-5 दिसंबर तक बारिश ,मध्य छत्तीसगढ़ में 4-6 दिसंबर को और उत्तर छत्तीसगढ़ में 5-6 दिसंबर को बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, हालांकि छह दिसंबर के बाद फिर मौसम बदलेगा और तापमान के गिरते ही ठंड में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

4 से 6 दिसंबर को बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में ज्यादा अंतर आने की संभावना नहीं है हालांकि कई जगह बादल छाए रहेंगे और एक दो स्थानों पर हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी हो सकती है। विशेषकर बस्तर क्षेत्र में तीन, चार व पांच दिसंबर को बारिश की संभावना है तथा मध्य छत्तीससगढ़ में चार, पांच और छह दिसंबर को बारिश के आसार है। इसी प्रकार सरगुजा संभाग में भी पांच व छह दिसंबर को बारिश हो सकती है।सोमवार से चक्रवाती तूफान का असर मध्य छत्तीसगढ़ से उत्तर छत्तीसगढ़ तक दिखेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात वर्तमान में मछलीपट्नम से 940 किलोमीटर दूर है, ऐसे में इसके आगे बढ़ते ही 3 दिसंबर को दक्षिण आंध्रप्रदेश, उससे लगे उत्तर तमिलनाडु तट पर पहुंचेगा, जिसका प्रभाव प्रदेश पर भी दिखाई देगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews