Chhattisgarh Weather : अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, आज 1 दर्जन जिलों में बारिश-बिजली के आसार, मानसून की विदाई कब? जानें IMD अपडेट

CG weather

 Chhattisgarh weather Update Today : छत्‍तीसगढ़ के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश मौसम को सुहाना बना रही है,ऐसे में अक्टूबर के पहले सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है । छग मौसम विभाग की मानें तो मानसूनी तंत्र के साथ चक्रवात के प्रभाव से पांच-छह अक्टूबर तक बारिश की संभावनाएं बनी रह सकती है। आज मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

आज इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने के आसार

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर और बीजापुर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर जिले के कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।वही बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा जिले में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली ​गिर सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छग मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई राजस्थान से शुरू हो गई है, मानसून की विदाई रेखा नोखरा, जोधपुर, बाड़मेर तक है, ऐसे में 12 अक्टूबर तक प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो सकती है। हालांकि आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है। बता दे कि एक जून 2023 से अब तक राज्य में 1041.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1041.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 1041.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 26 सितंबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1632.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 471.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 772.8 मिमी, बलरामपुर में 925.9 मिमी, जशपुर में 869.5 मिमी, कोरिया में 916.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 899.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 1184.7 मिमी, बलौदाबाजार में 1197.0 मिमी, गरियाबंद में 914.2 मिमी, महासमुंद में 1024.1 मिमी, धमतरी में 953.5 मिमी, बिलासपुर में 1233.8 मिमी, मुंगेली में 1353.9 मिमी, रायगढ़ में 1218.3 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 976.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1167.3 मिमी, सक्ती में 1037.0 मिमी, कोरबा में 1041.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1113.1 मिमी, दुर्ग में 896.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 918.7 मिमी, राजनांदगांव में 1146.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1263.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 1083.6 मिमी, बालोद में 1002.0 मिमी, बेमेतरा में 933.0 मिमी, बस्तर में 1005.4 मिमी, कोण्डागांव में 1019.9 मिमी, कांकेर में 984.4 मिमी, नारायणपुर में 920.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1032.0 मिमी और सुकमा में 1380.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews