Chhattisgarh Weather : 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, एक दर्जन जिलों में बारिश के आसार, जानें ताजा अपडेट

CG weather

Chhattisgarh Weather Update Today : अगले 24 घंटे में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार गुरूवार को उत्तर बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा हैं, जिससे प्रदेश में दोबारा मानसून के एक्टिव होने की संभावना है। इसके प्रभाव से मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी और कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।बता दे कि 1 जून से 18 सितम्बर तक छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में इस सीजन में औसत से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि 9 जिले ऐसे हैं जहां कम बारिश हुई है।

बुधवार से बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि आज मंगलवार-बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, वही अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। आने वाले तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। विशेषकर रायपुर व जगदलपुर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। आज मंगलवार को एक दर्जन जिलों में हल्की बारिश के आसार है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में हल्की बारिश के आसार है। वही
सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, पेण्ड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायपुर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, दंतेवाड़ा,सुकमा में मौसम साफ रहेगा।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास बनने की संभावना है।वही मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, सीधी, डाल्टनगंज, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला है।इसके प्रभाव से मौसम में बार बार बदलाव आ रहा है।

छत्तीसगढ़ में कहां कितनी हुई बारिश 

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 890.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से 14 सितंबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1537.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 397.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से 14 सितंबर तक सूरजपुर जिले में 718.8 मिमी, बलरामपुर में 811.7 मिमी, जशपुर में 714.0 मिमी, कोरिया में 833.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 829.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 979.4 मिमी, बलौदाबाजार में 899.6 मिमी, गरियाबंद में 790.5 मिमी, महासमुंद में 903.9 मिमी, धमतरी में 852.6 मिमी, बिलासपुर में 973.2 मिमी, मुंगेली में 1097.5 मिमी, रायगढ़ में 1012.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 801.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 810.4 मिमी, सक्ती में 795.1 मिमी, कोरबा में 875.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 930.5 मिमी, दुर्ग में 749.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 713.3 मिमी, राजनांदगांव में 967.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1134.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 905.8 मिमी, बालोद में 869.6 मिमी, बेमेतरा में 711.3 मिमी, बस्तर में 944.7 मिमी, कोण्डागांव में 963.7 मिमी, कांकेर में 878.2 मिमी, नारायणपुर में 858.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 967.8 मिमी और सुकमा में 1286.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews