Chhattisgarh Weather : अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, बादल बारिश की संभावना, हॉट डे की भी चेतावनी, पढ़े IMD का नया अपडेट

1 अप्रैल से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान फिर तेज हवा, मेघगर्जन और हल्की बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है।
mp Weather

Chhattisgarh Weather :मध्य प्रदेश राजस्थान की तरह अप्रैल के पहले हफ्ते में छत्तीसगढ़ का मौसम भी बदलने वाला है।मौसम विभाग ने 1 और 2 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

आज रविवार को मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गर्म दिन होने की चेतावनी जारी की है।अगले 2 दिनों मेंअधिकतम तापमान मेंकोई दिशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, तत्पश्चात आगामी 2 दिनों में 2-3°C की गिरावट होने की संभावना है।मध्य छत्तीसगढ़ में 31 मार्च व 01 अप्रैल को गर्म दिन (HOT DAY) बने रहने की संभावना है।

अप्रैल के पहले हफ्ते में ऐसा रहेगा मौसम

वर्तमान में कोमोरान क्षेत्र से मध्य छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक एक द्रोणिका विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा मध्य छत्तीसगढ़ और आसपास के समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी का मात्रा बढ़ने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। इसके असर से मध्य भागों में 31 मार्च और एक अप्रैल को हॉट डे रहेगा लेकिन कुछ स्थानों पर 1-2 अप्रैल को बादल छाने के साथ बारिश के आसार है।

कब चलती है हीट वेव

हीटवेव को सामान्य भाषा में लू चलना कहा जाता है, जब वातावरण का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या 104 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा हो तो हीट वेव की स्थिति उत्पन्न होती है।
जब वातावरण 40 डिग्री सेल्सियस या 104 डिग्री फेरनहाइट से अधिक हो जाता है, तब टेम्पेरचर रेग्यूलेशन तंत्र प्रभावित होता है। परिणामस्वरूप तब हीट स्ट्रोक की स्थिति उत्पन्न होती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews