Chhattisgarh Weather : मानसून की विदाई से पहले फिर बरसेंगे बादल, इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर में 1160.8 मिमी, बलरामपुर में 1733.8 मिमी, जशपुर में 1064.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
cg weather update today

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती परिसंचरण बनने की वजह से एक बार फिर मानसून के यू टर्न लेते के संकेत मिले है। अगले हफ्ते कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। आज रविवार को राजधानी रायपुर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और प्रदेश के बस्तर संभाग में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

अनुमान है कि 7 से 12 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती है है। इधर, आमतौर पर प्रदेश में मानूसन की विदाई 12 अक्टूबर तक हो जाती है लेकिन इस बार मानसून उत्तरी और मध्य भागों में फिर से सक्रियता देखने को मिल रही है।इधर, 20 अक्टूबर तक मानसून प्रदेश से पूरी तरह से विदा हो जाएगा। उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ अक्टूबर अंत में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे रात में ठंड बढ़ने के आसार है।

छग में 8 से 12 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे आसपास स्थित है। यह 3.1 KM ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आन्ध्रप्रदेश तट से दूर स्थित है, जो कि 1.5 से 4.5 KM ऊंचाई तक विस्तारित है। इसकी वजह से प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं।इसके असर से 6 से 8 अक्टूबर तक उत्तर और मध्य भागों में वज्रपात की गतिविधि बढ़ने की संभावना है, वही 8 से 12 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर संभाग में वर्षा की संभावना है।

Chhattisgarh में अब तक 1166.3 MM औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1166.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2379.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर में 1160.8 मिमी, बलरामपुर में 1733.8 मिमी, जशपुर में 1064.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 957.6 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1100.8 मिमी, महासमुंद में 969.8 मिमी, धमतरी में 1035.5 मिमी, बिलासपुर में 996.9 मिमी, मुंगेली में 1115.5 मिमी, रायगढ़ में 1111.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.4 मिमी, सक्ती 1063.1 मिमी, कोरबा में 1419.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 655.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 922.6 मिमी, राजनांदगांव में 1128.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1272.5 मिमी, कोण्डागांव में 1207.0 मिमी, कांकेर में 1422.5 मिमी, नारायणपुर में 1465.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1522.4 मिमी और सुकमा जिले में 1676.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews