Chhattisgarh Weather : 4 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा मानसून, झमाझम बारिश के आसार, आज इन जिलों में बूंदाबांदी, जानें IMD पूर्वानुमान

CG weather

Chhattisgarh Weather Update Today : छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने वाला है। 4 सितंबर से नए सिस्टम के साथ मानसून के एक्टिव होने का अनुमान है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।खास करके उत्तर छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मानसून द्रोणिका फिर से सक्रीय है, इसके प्रभाव से अगले दो तीन दिनों में बिलासपुर समेत कई जिलों  में तेज वर्षा का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर , बिलासपुर , दुर्ग गरीयाबंद, बालोद, धमतरी में हल्के बादल रह सकते हैं, तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। बिलासपुर और बीजापुर के कुछ जगहों पर स्थानीय प्रभाव से हल्की बारिश हो सकती है।दंतेवाड़ा और सुकमा में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। अंबिकापुर में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम मिला जुला रहेगा, लेकिन 3 दिन बाद 4 सितम्बर से प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना है और अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

एक साथ कई सिस्टम का प्रभाव

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, मानसूनी द्रोणिका हिमालय की तराई में लगातार बनी हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके साथ ही एक ऊपरी साइक्लोन सर्कुेलेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है, जिसके असर से आज शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।  4 सितंबर से मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेश में व्यापक वर्षा शुरू होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त तक 730MM औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 730 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 31 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1282.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 336.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 655.7 मिमी, बलरामपुर में 695.3 मिमी, जशपुर में 593.6 मिमी, कोरिया में 707.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 715 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  •  रायपुर जिले में 827.3 मिमी, बलौदाबाजार में 723.2 मिमी, गरियाबंद में 661.3 मिमी, महासमुंद में 754.7 मिमी, धमतरी में 722 मिमी, बिलासपुर में 746.2 मिमी, मुंगेली में 884.5 मिमी, रायगढ़ में 813.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 660.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 615.9 मिमी, सक्ती में 608.2 मिमी, कोरबा में 719 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 745.4 मिमी, दुर्ग में 582 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 569 मिमी, राजनांदगांव में 784.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 923.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 747.1 मिमी, बालोद में 767.2 मिमी, बेमेतरा में 561.8 मिमी, बस्तर में 784.4 मिमी, कोण्डागांव में 691.4 मिमी, कांकेर में 682.7 मिमी, नारायणपुर में 686.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 853 मिमी और सुकमा में 1085.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews