Chhattisgarh Weather : मौसम में बदलाव, छाए रहेंगे बादल, 1 दर्जन जिलों में हल्की बारिश के आसार, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान, जानें IMD ताजा अपडेट

CG weather

Chhattisgarh Weather Update Today : मानसून का प्रभाव और नमी कम होने से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब थमने लगा है और तापमान में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। हांलाकि रविवार को बस्तर और सरगुजा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो रविवार-सोमवार को भी मौसम का यही हाल रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वही सितंबर अंत तक मानसून विदा ले सकता है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिले में बादल छाए रहने का अनुमान है, हालांकि बारिश की संभावना कम है, लेकिन सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के संकेत है।प्रदेश एक जून से लेकर 15 सितंबर तक की स्थिति में 937.6 मिमी बारिश हो चुकी है और यह सामान्य से 12 फीसद कम है।

आज इन जिलों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।आज सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।पेण्ड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर,बीजापुर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है। कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव में तापमान बढ़ेगा। वही आगामी 3 दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधि कम हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

सीजी मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिमी मध्य प्रदेश के मध्य भाग में बना हुआ है और इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवात 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके गुजरात की तरफ आगे बढ़ने की संभावना है, इस सिस्टम के असर से प्रदेश के सरगुजा संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार तक हल्के बादल रहने या कहीं-कहीं छिटपुट बारिश के आसार हैं। वही सितंबर अंत से पहले एक बार फिर मानसून का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 890.1 मिमी से ज्यादा वर्षा दर्ज

  1. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 890.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  2. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से  14 सितंबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1537.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 397.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  3. राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 718.8 मिमी, बलरामपुर में 811.7 मिमी, जशपुर में 714.0 मिमी, कोरिया में 833.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 829.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  4. रायपुर जिले में 979.4 मिमी, बलौदाबाजार में 899.6 मिमी, गरियाबंद में 790.5 मिमी, महासमुंद में 903.9 मिमी, धमतरी में 852.6 मिमी, बिलासपुर में 973.2 मिमी, मुंगेली में 1097.5 मिमी, रायगढ़ में 1012.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 801.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 810.4 मिमी, सक्ती में 795.1 मिमी, कोरबा में 875.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 930.5 मिमी, दुर्ग में 749.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  5. कबीरधाम जिले में 713.3 मिमी, राजनांदगांव में 967.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1134.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 905.8 मिमी, बालोद में 869.6 मिमी, बेमेतरा में 711.3 मिमी, बस्तर में 944.7 मिमी, कोण्डागांव में 963.7 मिमी, कांकेर में 878.2 मिमी, नारायणपुर में 858.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 967.8 मिमी और सुकमा में 1286.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews