Chhattisgarh Weather: मौसम में बड़ा बदलाव, 18 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें पूरे हफ्ते के वेदर का हाल

आज मंगलवार को बस्तर, सरगुजा और रायपुर संभाग में बारिश हो सकती है, कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
Weather Update

Chhattisgarh Weather Update : मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर छत्तीसगढ़ का मौसम एकदम से बदल गया है। आज मंगलवार बुधवार को रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।प्रदेश में आने वाले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा ।

आज मंगलवार को नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोण्डागांव, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद जशपुर, सरगुजा, कोरिया, रायपुर और बलौदाबाजार में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।दशहरे के बाद मानसून की विदाई होगी और 20 अक्टूबर के आसपास गुलाबी ठंड पड़ने के उम्मीद हैं।

Chhattisgarh मौसम विभाग का ताजा अपडेट

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम, खरगांव, नंदुरबार, नवसारी से होकर गुजर रही है। हवा में लगातार आ रही नमी और बादल का दायरा कम होने के कारण तापमान में कमी हो रही है।आने वाले दिनों में रात के तापमान में कमी का दौर जारी रहेगा।इसके असर से प्रदेश में अगले दो दिन गरज चमक के साथ बारिश वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है।

जानिए छत्तीसगढ़ में अबतक कहां कितनी हुई वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1169.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 08 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2394.2 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 636.3 मिमी, सूरजपुर में 1164.2 मिमी, बलरामपुर में 1742.3 मिमी, जशपुर में 1068.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 959.2 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1115.0 मिमी, महासमुंद में 971.4 मिमी, धमतरी में 1040.4 मिमी, बिलासपुर में 996.9 मिमी, मुंगेली में 1117.1 मिमी, रायगढ़ में 1112.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.5 मिमी, सक्ती 1063.1 मिमी, कोरबा में 1419.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 656.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 923.0 मिमी, राजनांदगांव में 1128.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1279.1 मिमी, कोण्डागांव में 1207.0 मिमी, कांकेर में 1424.3 मिमी, नारायणपुर में 1465.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 1550.9 मिमी और सुकमा जिले में 1676.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews