Chhattisgarh Weather : शुक्रवार के बाद फिर बदलेगा मौसम, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, आज छाए रहेंगे बादल,इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अपडेट

weather update

Chhattisgarh Weather Update Today : छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। भले ही चक्रवाती तूफान मिचौंग (Cyclone Michaung) कमजोर हो गया है लेकिन प्रदेश में इसका असर आज गुरूवार को और देखने को मिलेगा।आज 7 दिसंबर को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम के आसार हैं। इस दौरान कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, हालांकि शुक्रवार से फिर मौसम में परिवर्तन आएगा और तापमान के गिरते ही ठंड बढ़ने लगेगी।

तापमान में उतार चढाव जारी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आठ नौ दिसंबर से मौसम साफ होने लगेगा। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 6डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।तापमान में परिवर्तन आते ही ठंड का असर तेज होने लगेगा। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।वही लगातार गिरते तापमान के बाद मध्य और दक्षिण क्षेत्र में कोल्ड डे घोषित कर दिया।इस बेमौसम बारिश के कारण दलहन-तिलहन सहित सब्जी की फसलों पर बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा।

इन जिलों में बारिश के आसार 

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आज गुरुवार को भी रायपुर में बारिश होने और बादल छाने की संभावना है।वही कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी में बूंदाबांदी हो सकती है, वही रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के साथ सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।आज सरगुजा संभाग के कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग

सीजी मौसम विभाग के मुताबिक, अभी पूर्वोत्तर तेलंगाना और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़-दक्षिण आंतरिक ओडिशा-तटीय आंध्र प्रदेश पर बने डिप्रेशन क्षेत्र में कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े दक्षिण तमिलनाडु तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है।वही चक्रवाती तूफान कमजोर हो गया है, जिससे मौसम बदल रहा है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews