Chhattisgarh Weather : 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर भीगेंगे कई जिले ,आज सरगुजा संभाग में येलो अलर्ट

राज्य के विभिन्न जिलों में अब तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2278.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 544.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
mp Weather Update

Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। आज 14 सितंबर से मानसून के दोबारा सक्रिय होने से उत्तर और मध्य भागों में झमाझम बारिश और और वज्रपात के आसार हैं, अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।वही 15 व 16 सितंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

मानसून की गतिविधियां तेज होने से रविवार से रायपुर, बिलासपुर सहित कई जिलों में फिर अच्छी बारिश के आसार है। आज सरगुजा संभाग, जशपुर और बलरामपुर जिले में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी जशपुर सूरजपुर बलरामपुर रायगढ़ जांजगीर चांपा बलौदा बाजार सक्ति सारंगढ़ बिलाईगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, कहीं कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में उत्तर-पश्चिम यूपी और आसपास के इलाकों में एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। 14 सितंबर को पश्चिम- उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और तटीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब क्षेत्र में बदलने की संभावना है, जिसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, वहीं एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी वर्षा होने के आसार है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1066.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1066.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 13 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2278.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 544.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 961.6 मिमी, बलरामपुर में 1391.7 मिमी, जशपुर में 836.0 मिमी, कोरिया में 964.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 974.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 905.9 मिमी, बलौदाबाजार में 1122.1 मिमी, गरियाबंद में 1013.7 मिमी, महासमुंद में 849.6 मिमी, धमतरी में 975.6 मिमी, बिलासपुर में 928.8 मिमी, मुंगेली में 1044.8 मिमी, रायगढ़ में 948.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 616.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1128.4 मिमी, सक्ती 947.6 मिमी, कोरबा में 1304.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1092.6 मिमी, दुर्ग में 627.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 849.3 मिमी, राजनांदगांव में 1074.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1195.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 810.8 मिमी, बालोद में 1126.1 मिमी, बेमेतरा में 569.7 मिमी, बस्तर में 1218.2 मिमी, कोण्डागांव में 1114.8 मिमी, कांकेर में 1359.9 मिमी, नारायणपुर में 1337.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1462.8 मिमी और सुकमा जिले में 1616.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews