Chhattisgarh Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार, आज 7 जिलों में येलो अलर्ट

आज रविवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
cg weather update today

Chhattisgarh Weather Forecast: अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।आज रविवार से पूरे प्रदेश में वर्षा वितरण और तीव्रता में कमी आने से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ेगी। आज एक दर्जन जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान  31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया।

रविवार को इन जिलों में अलर्ट जारी

राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर बारिश, बिजली चमकने, बादल गरजने और आंधी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

2 दिन तक हल्की बारिश के आसार

  • दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 20°N/69°E, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहांपुर और 30°N/81°E से होकर गुजर रही है।पश्चिमी झारखंड और दक्षिण बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास के इलाकों में अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव 4 अक्टूबर पर उसी क्षेत्र में बना रहा। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण अब समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बिहार की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।
  • पश्चिम झारखंड और दक्षिण बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास के इलाकों में औसत समुद्र तलसे 1.5 और 5.8 किमी ऊपर अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के माध्यम से पूर्वोत्तर बिहार से पूर्वी विदर्भ तक द्रोणिका बनी हुई है।आज रविवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: अब तक 1182.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1182.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक दंतेवाड़ा जिले में सर्वाधिक 1617.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 545.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1113.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 981.3 मि.मी., गरियाबंद में 1195.3 मि.मी., महासमुंद में 1028.6 मि.मी. और धमतरी में 1120.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1179.7 मि.मी., मुंगेली में 1141.3 मि.मी., रायगढ़ में 1365.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1097.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1379.2 मि.मी., सक्ती में 1252.0 मि.मी., कोरबा में 1159.4 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1077.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 921.2 मि.मी., कबीरधाम में 842.7 मि.मी., राजनांदगांव में 989.4 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1423.4 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 886.0 मि.मी. और बालोद में 1280.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 790.5 मि.मी., सूरजपुर में 1172.7 मि.मी., बलरामपुर में 1578.4 मि.मी., जशपुर में 1084.3 मि.मी., कोरिया में 1238.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1115.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1593.0 मि.मी., कोंडागांव जिले में 1165.6 मि.मी., कांकेर में 1368.5 मि.मी., नारायणपुर में 1423.5 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1617.6 मि.मी. और सुकमा जिले में 1217.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews