Chhattisgarh Weather : 10 दिसंबर से फिर दिखेगा मौसम में बदलाव, तेज ठंड-बर्फीली हवाएं, आज बूंदाबांदी के भी आसार, पढ़े IMD का नया अपडेट

बंगाल की खाड़ी प्रचूर मात्रा में नमी आने से प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज और चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
mP Weather

Chhattisgarh Weather Today : अगले 48 घंटे में फिर छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।  आज सोमवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। रायपुर में मौसम आंशिक मेघमय रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूतनम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में  उत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 120 नाट गति की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 4.5 किमी ऊंचाई तक ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में तथा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर एक द्रोणिका के रूप में स्थित है।इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी प्रचूर मात्रा में नमी आने से प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज और चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • रविवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।जगदलपुर में 11.5 मिमी दर्ज की गई।
  • प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग तो न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज ।
  • दुर्ग में यह सामान्य औसत से चार डिग्री, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री और रायपुर में 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
  • जगदलपुर में यह सामान्य औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 0.2 डिग्री और पेंड्रा रोड में 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है।
  • यह जगदलपुर में सामान्य से 9 डिग्री, रायपुर और दुर्ग में 4.5 डिग्री, बिलासपुर में 3.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
  • सिर्फ अंबिकापुर में ही यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews