Chhattisgarh Weather: 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, नए सिस्टम से फिर शुरू होगा भारी वर्षा का दौर, आज इन जिलों में अलर्ट

बुधवार को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और भारी वर्षा की संभावना है।
cg weather

अगले 48 घंटों बाद छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार 12 अगस्त से पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है । 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य में निम्न दबाव का क्षेत्र भी बनेगा जिससे प्रदेश के कुछ स्थानों भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। आज सोमवार को 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और बिजली गिरने चमकने की संभावना है।रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C और 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

13 अगस्त को सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम

औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका फरीदकोट, लुधियाना, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बलिया, जलपाईगुड़ी और वहां से पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर अरुणाचल प्रदेश तक स्थित है। उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा , एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश/मेघगर्जन/बिजली गिरने चमकना

बिलासपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है।उत्तर बस्तक कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर,बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ ,जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम,
मुंगेली, बलरामपुर में हल्की से मध्यम बारिश।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 11 अगस्त तक 660.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 660.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1106.2 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 334.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले मे 596.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 557.6 मि.मी., गरियाबंद में 543.5 मि.मी., महासमुंद में 546.9 मि.मी. और धमतरी में 522.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 689.9 मि.मी., मुंगेली में 689.1 मि.मी., रायगढ़ मंे 807.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 875.1 मि.मी., कोरबा में 723.7 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 649.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 602.3 मि.मी., सक्ती में 736.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 522.1 मि.मी., कबीरधाम में 493.4 मि.मी., राजनांदगांव में 564.0 मि.मी., बालोद में 629.8 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 816.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 465.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 498.8 मि.मी., सूरजपुर में 829.3 मि.मी., जशपुर में 754.5 मि.मी., कोरिया में 781.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 725.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 780.8 मि.मी., कोंडागांव में 511.3 मि.मी., नारायणपुर में 706.1 मि.मी., बीजापुर में 819.4 मि.मी., सुकमा में 527.7 मि.मी., कांकेर में 665.0 मि.मी., दंतेवाड़ा में 708.4 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews