Chhattisgarh Weather: 48 घंटे बाद सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम, आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

48 घंटों बाद ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
up weather TODAY

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मेघगर्जन तथा वज्रपात के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। आज शनिवार को 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ कुछ बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल 5 दिनों तक प्रदेश में अधिकतम न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा अंतर नहीं आएगा।

48 घंटे में एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम

मानसून द्रोणिका अब सूरतगढ़, रोहतक, फतेहगढ़, गया, दीघा से होकर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। है। पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और उससे सटे बांग्लादेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।प्रदेश में 2-3 दिन अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

आज शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाव , गरियाबंद , महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर , कोरबा, जशपुर , गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में मध्यम वर्षा
  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव , उत्तर बस्तर कांकेर, राजनांदगाव , गरियाबंद, जशपुर, कोरिया, में हल्की वर्षा।

छत्तीसगढ़: अब तक 797.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 797.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1173.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 402.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 692.7 मि.मी., बलौदाबाजार में 602.9 मि.मी., गरियाबंद में 690.6 मि.मी., महासमुंद में 623.2 मि.मी. और धमतरी में 711.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 810.3 मि.मी., मुंगेली में 796.7 मि.मी., रायगढ़ में 958.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 687.1 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1005.0 मि.मी., सक्ती में 872.6 मि.मी., कोरबा में 794.9 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 754.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 652.5 मि.मी., कबीरधाम में 578.4 मि.मी., राजनांदगांव में 748.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1031.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 593.5 मि.मी. और बालोद में 877.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 555.2 मि.मी., सूरजपुर में 885.9 मि.मी., जशपुर में 807.1 मि.मी., कोरिया में 891.9 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 796.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1017.7 मि.मी., कोंडागांव में 723.9 मि.मी., कांकेर में 929.1 मि.मी., नारायणपुर में 939.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 933.2 मि.मी., सुकमा में 751.2 मि.मी. और बीजापुर में 1012.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews