Chhattisgarh Weather: 3 दिन प्रदेश में चलेगी शीतलहर, इन जिलों में अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

मौसम विभाग ने 12 से 15 नवंबर तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
cg Weather

Chhattisgarh Weather Forecast: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से छत्तीसगढ़ में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है और ठिठुरन बढ़ने लगी है। खास करके उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ पॉकेट और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना जताई है।हालांकि अगले 3 दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। आज गुरूवार को रायपुर में आकाश साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री सेल्सियस और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

3 दिन शीतलहर का अलर्ट

रायपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में दो तीन मौसम शुष्क और साफ बने रहने की संभावना है। कहीं कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ पॉकेट में तीव्र शीत लहर तथा मध्य छत्तीसगढ़ में एक- दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।14-15 नवंबर को भी उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है।

12 से 15 नवंबर के बीच इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों के एक-दो हिस्सों में तीव्र शीत लहर चल सकती है।
  • जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और कोरबा जिलों में ठंडी हवा का असर।

1 जून से 15 अक्टूबर तक हुई 1212.8 मिमी वर्षा (मानसून सीजन 2025)

छत्तीसगढ़ में अब तक 1213.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1659.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews