Chhattisgarh Weather : 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, तेज बारिश के आसार, पढ़े IMD लेटेस्ट अपडेट

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1044.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1472.8 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 498.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
weather update

Chhattisgarh Weather :अगले 2 दिनों तक छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की बारिश और बौछार पड़ने का अनुमान है। 25 सितंबर को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है जिसके असर से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी।आज सोमवार को एक दर्जन जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बूंदाबांदी के आसार है। रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागावं , उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद , महासमुंद, रायपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, राजनांदगावं , जाजंगीर-चांपा, बिलासपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, दुर्ग में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) केसाथ मध्यम वर्षा की संभावना है।

25 सितंबर को एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम

  • दक्षिण-पश्चिम दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा , भटिंडा, फातिमाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा, भुज  से होकर गुजर रही है। म्यांमार-दक्षिण बांग्लादेश तटों से सटे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, बना हुआ है। इसके प्रभाव में, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
  • 25 सितंबर के आसपास पूर्वी मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके 26 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब में बदलने की प्रबल संभावना है।इसके 27 सितंबर के आसपास दक्षिणी ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की प्रबल संभावना है।
  • उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और समीपवर्ती म्यांमार-दक्षिण बांग्लादेश तटों से होते हुए उत्तरी तमिलनाडु और समीपवर्ती दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों तक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मध्य बंगाल की खाड़ी के पार औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर तक एक गर्त बना हुआ है।आज सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा , एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ : अब तक 1044.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1044.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1472.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 498.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 910.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 766.3 मि.मी., गरियाबंद में 921.9 मि.मी., महासमुंद में 749.0 मि.मी. और धमतरी में 943.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1092.9 मि.मी., मुंगेली में 1057.2 मि.मी., रायगढ़ में 1272.6 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 917.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1245.7 मि.मी., सक्ती में 1147.5 मि.मी., कोरबा में 1055.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1011.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 799..0 मि.मी., कबीरधाम में 766.9 मि.मी., राजनांदगांव में 885.4 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1250.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 792.0 मि.मी. और बालोद में 1090.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 735.6 मि.मी., सूरजपुर में 1102.1 मि.मी जशपुर में 1026.3 मि.मी., कोरिया में 1169.7 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1054.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1425.2 कोंडागांव जिले में 970.4 मि.मी., कांकेर में 1167.4 मि.मी., नारायणपुर में 1259.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1401.5 मि.मी., सुकमा में 1099.5 मि.मी. और बीजापुर में 1423.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews