Chhattisgarh Weather : 2 दिन छाए रहेंगे बादल, 15 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार, पढ़ें IMD का ताजा पूर्वानुमान

Chhattisgarh Weather: अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से छत्तीसगढ़ का मौसम एकदम से बदल गया है। सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। अभी दो दिन और दिनभर बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी का दौर देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
CG weather

निम्न दबाव के क्षेत्र और द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2°C की गिरावट होने का अनुमान है। इसके बाद 2-3°C की वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

रायपुर में मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 20°C रहने का अनुमान है। इससे पहले सोमवार (23 फरवरी 2026) को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.7°C जगदलपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

2 दिन बारिश के आसार

रायपुर मौसम केंद्र की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में स्थित है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। मंगलवार को इसके उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ते रहने और धीरे-धीरे कमजोर होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक ओडिशा से होते हुए समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर मराठवाड़ा तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, कोंडागांव, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Chhattisgarh Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews