Chhattisgarh Weather: मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में वर्षा-बिजली-बादल की चेतावनी, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। फिलहाल 4-5 अगस्त तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
CG Weather

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सुस्त पड़ गया है जिसके चलते भारी बारिश का दौर थम गया है हालांकि अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से बादल छाने के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी है। अगले 5 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ मेघगर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।। रायपुर में मेघमय रहने तथा एक या दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

कोरबा, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली में मेघगर्जन, बिजली गिरने चमकने औरअचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां 

मानसून औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, अंबाला, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बाराबंकी, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, बरहामपुर से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की उत्तर-पूर्वी खाड़ी तक पहुँच रही है। ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर स्थित है और औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। पूर्वी यूपी और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है।प्रदेश में दो-तीन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 2 अगस्त तक 631.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 631.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1004.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 328.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 581.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 555.9 मि.मी., गरियाबंद में 496.9 मि.मी., महासमुंद में 538.1 मि.मी. और धमतरी में 498.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 671.9 मि.मी., मुंगेली में 678.7 मि.मी., रायगढ़ मंे 791.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 860.9 मि.मी., कोरबा में 695.8 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 627.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 590.6 मि.मी., सक्ती में 726.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 506.5 मि.मी., कबीरधाम में 472.2 मि.मी., राजनांदगांव में 551.8 मि.मी., बालोद में 591.9 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 791.1 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 451.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 466.3 मि.मी., सूरजपुर में 804.1 मि.मी., जशपुर में 709.2 मि.मी., कोरिया में 738.1 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 701.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 725.4 मि.मी., कोंडागांव में 478.7 मि.मी., नारायणपुर में 592.8 मि.मी., बीजापुर में 803.9 मि.मी., सुकमा में 495.0 मि.मी., कांकेर में 642.3 मि.मी., दंतेवाड़ा में 662.4 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews