MP Breaking News

Chhattisgarh Weather: 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, धीमी पड़ेगी भारी बारिश की रफ्तार, आज 10 जिलों में अलर्ट

प्रदेश में 1 जून से अब तक 614.7 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।बलरामपुर में सर्वाधिक 941.1 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 318.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
cg weather

शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि 31 जुलाई से वर्षा के वितरण एवं तीव्रता में कमी आने की संभावना है।आज बुधवार को दुर्ग व बिलासपुर संभागों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ कुछ बार वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है।आईए जानते है आज कहां कैसा रहेगा मौसम……….

आज बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़- छुईखदान-गंडाई, सुकमा, कांकेर, बीजापुर तथा नारायणपुर में मध्यम से भारी होने की संभावना है

मानसून, चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय

  • मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर श्री गंगानगर से दिल्ली, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, सतना, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा, पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तर-पश्चिम एमपी और आसपास के क्षेत्रों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उसी क्षेत्र में बना हुआ है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तारित है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।
  • पूर्वोत्तर अरब सागर से गुजरात, उत्तर-पश्चिम एमपी और उसके आसपास ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण बांग्लादेश तक एक द्रोणिका समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से 2-3 दिनों तक प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है।इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 29 जुलाई तक 614.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 614.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 941.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 318.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले मे 566.9 मि.मी., बलौदाबाजार में 546.7 मि.मी., गरियाबंद में 490.9 मि.मी., महासमुंद में 529.3 मि.मी. और धमतरी में 491.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 657.6 मि.मी., मुंगेली में 669.6 मि.मी., रायगढ़ मंे 765.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 837.2 मि.मी., कोरबा में 664.5 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 619.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 578.8 मि.मी., सक्ती में 709.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 505.0 मि.मी., कबीरधाम में 468.9 मि.मी., राजनांदगांव में 548.3 मि.मी., बालोद में 586.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 775.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 446.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 439.4 मि.मी., सूरजपुर में 758.9 मि.मी., जशपुर में 704.0 मि.मी., कोरिया में 696.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 650.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 713.8 मि.मी., कोंडागांव में 458.2 मि.मी., नारायणपुर में 584.7 मि.मी., बीजापुर में 791.4 मि.मी., सुकमा में 489.4 मि.मी., कांकेर में 627.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 653.0 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast today

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews