Chhattisgarh Weather: मानसून की धीमी पड़ी रफ्तार, 5 दिन हल्की बारिश, आज कैसा रहेगा मौसम? पढ़े IMD का अपडेट

आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
mp Weather

औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका श्री गंगानगर, रोहतक, बांदा, सीधी, रांची, डायमंड हार्बर और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।अगले 5 दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और मेघगर्जन होने की संभावना है।हालांकि मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधि में कमी होने की संभावना है।आज शुक्रवार को रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बदला रहेगा मौसम

राजनांदगांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपर में मौसम बदला रहेगा।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 31 जुलाई तक 621.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 621.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 950.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 324.2 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले मे 576.7 मि.मी., बलौदाबाजार में 553.3 मि.मी., गरियाबंद में 492.3 मि.मी., महासमुंद में 532.4 मि.मी. और धमतरी में 494.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 670.1 मि.मी., मुंगेली में 678.4 मि.मी., रायगढ़ मंे 770.7 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 849.9 मि.मी., कोरबा में 671.6 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 620.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 579.2 मि.मी., सक्ती में 721.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 505.9 मि.मी., कबीरधाम में 471.5 मि.मी., राजनांदगांव में 578.2 मि.मी., बालोद में 590.1 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 789.1 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 448.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 440.0 मि.मी., सूरजपुर में 759.0 मि.मी., जशपुर में 705.1 मि.मी., कोरिया में 700.4 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 655.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 721.2 मि.मी., कोंडागांव में 469.8 मि.मी., नारायणपुर में 591.9 मि.मी., बीजापुर में 803.2 मि.मी., सुकमा में 494.2 मि.मी., कांकेर में 639.0 मि.मी., दंतेवाड़ा में 662.0 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast today

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews