Chhattisgarh Weather: 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, फिर शुरू होगा वर्षा का दौर, 5 दिनों तक आंधी-तूफान का अलर्ट

9 अगस्त तक प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का क्रम जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान बिजली गिरने चमकने के भी आसार है। अबतक प्रदेश में 634.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
cg weather

24 घंटे बाद फिर छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 6 अगस्त से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। अगले 5 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।रायपुर में मेघमय रहने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C और 27°C के आसपास रहने की संभावना है।सरगुजा संभाग में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर अमृतसर, देहरादून, शाहजहांपुर, वाल्मीकि नगर, छपरा, जलपाईगुडी होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक जा रही है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर-पूर्व बिहार तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी है।इसके असर से प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 2 अगस्त तक 634.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 634.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1049.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 329.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले मे 581.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 555.9 मि.मी., गरियाबंद में 496.9 मि.मी., महासमुंद में 538.2 मि.मी. और धमतरी में 500.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 675.3 मि.मी., मुंगेली में 680.4 मि.मी., रायगढ़ में 794.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 866.7 मि.मी., कोरबा में 702.7 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 630.9 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 592.7 मि.मी., सक्ती में 728.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 506.5 मि.मी., कबीरधाम में 472.4 मि.मी., राजनांदगांव में 551.8 मि.मी., बालोद में 591.9 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 791.1 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 452.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 477.1 मि.मी., सूरजपुर में 815.4 मि.मी., जशपुर में 716.2 मि.मी., कोरिया में 739.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 709.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
    बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 726.5 मि.मी., कोंडागांव में 478.7 मि.मी.,
  • नारायणपुर में 592.8 मि.मी., बीजापुर में 803.9 मि.मी., सुकमा में 495.1 मि.मी., कांकेर में 642.3 मि.मी., दंतेवाड़ा में 662.4 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews