Chhattisgarh Weather: 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, फिर छाएंगे बादल, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, पढ़ें IMD ताजा अपडेट

Chhattisgarh Weather: अगले सात दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिंवर्तन होने की संभावना नहीं है। 23 और 24 फरवरी को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।
weather update

अगले 24 घंटों के बाद छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 23 फरवरी (सोमवार) और 24 फरवरी (मंगलवार) को कई हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

फिलहाल  रात और सुबह के समय हल्की ठंडक बनी हुई है, न्यूनतम तापमान 16°C से 20°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। ​हालांकि रायपुर और बिलासपुर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 34°C से 35°C के आसपास बना हुआ है। आज रविवार को राजधानी रायपुर में मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C और 20°C के आसपास रहने की संभावना है।

23-24 फरवरी को इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

  • ​रायपुर मौसम केंद्र की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर छत्तीसगढ़ (सरगुजा संभाग) में हल्के बादल छा सकते हैं। ​मध्य छत्तीसगढ़ (रायपुर-दुर्ग संभाग) में बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। ​दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग) में कहीं-कहीं बारिश का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।
  • इसमें रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, धमतरी, कांकेर और महासमुंद जैसे जिले शामिल हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। यह बदलाव प्री-समर गतिविधियों की शुरुआत का संकेत हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयार फसलों और कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने की व्यवस्था करें।

Chhattisgarh Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews