Chhattisgarh Weather : बुधवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 20 जिलों में मेघगर्जन-बिजली और बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट

आज मंगलवार को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
IMD Weather Update

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर आ गए है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई गांवों से संपर्क टूट गया है और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। आज मंगलवार को भी मध्य, उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में मौसम बदला रहेगा। यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आज मंगलवार को दुर्ग, बस्तर तथा बिलासपुर संभागों में कहीं कहीं भारी से  अति भारी वर्षा होने की संभावना है।वही अन्य जिलों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार है।रायपुर में आकाश मेघमय रहने के साथ हल्की से मध्यम से बारिश और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 26°C और 23°C के आसपास रहने की संभाबना है 9 जुलाई से छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधि में कमी होने की संभावना है।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश

  • धमतरी, बालोद, राजनांदगाांव, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा ।
  • बीजापुर, दक्षिण बस्तर दांतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चाांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, में हल्की बारिश।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। अगले 2 दिनों के दौरान इसके झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
  • औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब श्री गंगानगर, सिरसा, मेरठ, वाराणसी, डाल्टनगंज, पुरुलिया, दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों में निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र से होकर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व की ओर गुजरती है।
  • द्रोणिका अब दक्षिण राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों में निम्न दबाव के क्षेत्र से जुड़े उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है।इसके असर से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 8 जुलाई तक 291.9 MM वर्षा

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 320.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 451.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 138.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 259.8 मि.मी., सूरजपुर में 403.9 मि.मी., बलरामपुर में 449.5 मि.मी., जशपुर में 417.7 मि.मी., कोरिया में 375.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 295.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर जिले में 250.4 मि.मी., बलौदाबाजार में 277.7 मि.मी., गरियाबंद में 276.9 मि.मी., महासमुंद में 274.4 मि.मी. और धमतरी में 275.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर में 318.8 मि.मी., मुंगेली में 347.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 324.8 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 427.5 मि.मी., सक्ती में 365.9 मि.मी. कोरबा में 429.6 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 324.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • दुर्ग जिले में 195.2 मि.मी., कबीरधाम में 229.0 मि.मी., राजनांदगांव में 212.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 431.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 190.9 मि.मी., बालोद में 254.2 मि.मी. और बस्तर जिले में 435.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • कोंडागांव में 260.6 मि.मी., कांकेर में 344.1 मि.मी., नारायणपुर में 312.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 389.1 मि.मी., सुकमा में 202.9 मि.मी. और बीजापुर में 420.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews