जशपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया आत्मनिर्भरता का तोहफा, नए जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ

रक्षाबंधन के अवसर पर सीएम साय ने महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए “नए जशपुर एक्सप्रेस” योजना का शुभारंभ किया।
जशपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया आत्मनिर्भरता का तोहफा, नए जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ

रक्षाबंधन 2025 के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दौरे पर जशपुर पहुंचे। बगिया स्थित हेलीपैड पर उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने सीएम साय को राखी बांधी।

नए जशपुर एक्सप्रेस योजना का शुभारंभ

रक्षाबंधन के अवसर पर सीएम साय ने महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए “नए जशपुर एक्सप्रेस” योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की बिहान योजना से जुड़ी 12 महिलाओं को ई-रिक्शा वितरित किए गए।

महिलाओं ने जताया आभार

ई-रिक्शा पाकर बिहान योजना की लाभार्थी महिलाएं बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। महिलाओं का कहना है कि ई-रिक्शा मिलने से उनकी आय बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

घर पर मनाया रक्षाबंधन

मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उन्होंने इस बार रक्षाबंधन अपने घर बगिया में अपने क्षेत्र के लोगों के साथ मनाने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर “नए जशपुर एक्सप्रेस” की शुरुआत कर महिलाओं को रोजगार का नया साधन उपलब्ध कराया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews