शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, पूर्व सीएम ने कहा- इसे याद रखेंगे

भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी पहले भी मेरे घर छापा मार चुकी है केवल 33 लाख रुपया मिला और अचानक आज फिर भेज दिया हम डरेंगे नहीं बल्कि एजेंसी को पूरा सहयोग करेंगे।   
ED raids Bhupesh Baghel

छत्तीसगढ़ में हुए बहुचर्चित कथित शराब घोटाला मामले में आज ED ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापा मारा, शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम निजी आवास पर पहुंची और सर्च शुरू की, जांच के बाद ED ने घर में मौजूद भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ पूछताछ के लिए रायपुर ले गई।

भूपेश बघेल ने ED के छापे की जानकरी अपने सोशल मीडिया एकाउंट X पर पोस्ट कर दी , उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा पिछली बार 2023 में मेरे जन्मदिन पर ED को भेजा गया था और आज मेरे बेटे चैतन्य का जन्मदिन है, और विधानसभा का सत्र है जहाँ अडानी का मामला उठने वाला है इसलिए अपने मालिक को खुश करने के लिए मोदी और शाह ने ईडी  को मेरे घर भेजा है।

प्रजातंत्र की हत्या करने की कोशिश हो रही है

भूपेश बघेल ने कहा ये कितनी भी ताकत लगा लें हम लोग झुकने वाले, डरने वाले नहीं हैं  लड़ाई लड़ेंगे ये सत्य की लड़ाई है उन्होंने कहा कि पूरे देश में ये विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर रहे हैं  दबाने, तोड़ने, प्रताड़ित करने की कोशिश हो रही है एजेंसियों के माध्यम से प्रजातंत्र की हत्या करने की कोशिश हो रही है, लेकिन देश की जनता अब इन्हें जान चुकी है।

इन तोहफ़ों का धन्यवाद, ताउम्र याद रहेगा 

भूपेश बघेल एन X पर लिखा- जन्मदिन का जैसा तोहफ़ा मोदी और शाह देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता। मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है। इन तोहफ़ों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews