कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, इतने दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, अवकाश घोषित, देखें लिस्ट

Government employees

Employees Holiday 2024: शासकीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कर्मचारियों को अवकाश का लाभ मिलने वाला है। शुक्रवार से लगातार तीन दिन शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने अवकाश की घोषणा भी कर दी है।

लगातार 4 दिन सरकारी कार्यालय बंद

राज्य में 25 जनवरी से लेकर 28 जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया है। शुक्रवार से लगातार तीन दिन तक सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। गुरुवार को छेरछेरा के लिए छुट्टी घोषित की गई थी। 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। 27 जनवरी और 28 जनवरी को सरकारी छुट्टी रहेगी। 29 जनवरी से कार्यालय फिर से खुलेंगे।

जनवरी में छुट्टियों की लिस्ट लंबी

बता दें कि छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के लिए जनवरी का महिना काफी आरामदायक रहा। सरकारी आदेश अनुसार इस सप्ताह भी कर्मचारियों को लगातार तीन दिन के अवकाश का लाभ मिला था। 20 और 21 जनवरी को सरकारी छुट्टी थी। वहीं 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देशभर के सभी शासकीय कार्यालय आधे दिन बंद थे। 20 जनवरी 28 जनवरी तक कर्मचारियों ने सिर्फ दो दिन ही काम किया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews