छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली हुए ढेर, ऑपरेशन जारी

अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षा कारणों से मुठभेड़ की सटीक लोकेशन और शामिल बलों की संख्या जैसे विवरण अभी साझा नहीं किए जा सकते।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली हुए ढेर, ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से एक .303 रायफल, एक बीजीएल लांचर, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली सामान भी जब्त किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों को नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। बुधवार दोपहर लगभग 3:00 बजे से शुरू हुई गोलीबारी रुक-रुक कर देर शाम तक जारी रही। संयुक्त सुरक्षा बलों ने इस अभियान में पूरी सतर्कता बरती।

ऑपरेशन अभी भी जारी

अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षा कारणों से मुठभेड़ की सटीक लोकेशन और शामिल बलों की संख्या जैसे विवरण अभी साझा नहीं किए जा सकते। सुरक्षा बलों का मुख्य ध्यान ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा करने और जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।

नक्सली गतिविधियों पर नजर

ऑपरेशन समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews