बीजापुर में जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, AK-47 समेत ऑटोमैटिक हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार, 17 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल और पहाड़ों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।
CG Naxalites News

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक का खात्मा होता जा रहा है। लगातार कई नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं तो वहीं कुछ खूंखार नक्सलियों का एनकाउंटर किया जा रहा है। इस बीच, बीजापुर में शनिवार, 17 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल और पहाड़ों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।

दोनों नक्सलियों के शव बरामद

बता दें कि इस इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन शुरु किया था। सुरक्षाबलो की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी बीच जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इस बात की पुष्टि की है और कहा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है।

बस्तर आईजी ने बताया कि एनकाउंटर वाली जगह से दो पुरुष नक्सली कैडर के शव और एक AK-47 समेत ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। सुबह से ही सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

बस्तर आईजी ने बताया कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ के जवान पूरी बहादुरी और प्रतिबद्धता के साथ सशस्त्र माओवादियों के खिलाफ निर्णायक अभियान को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews