
Chhattisgarh News : घटना छत्तीसगढ़ की है, जहां राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव मेडिकल कॉलेज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां मातृ शिशु अस्पताल में रविवार की रात 4 घंटे तक बिजली गुल रही। जिसके कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती रहे 4 बच्चों की मौत हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
वेंटिलेटर बंद होने के कारण हुआ हादसा
वहीं, परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में वेंटिलेटर बंद हो जाने के कारण बच्चों की मौत हो गई। दरअसल, अस्पताल में बिजली गुल होने के बाद बच्चों की स्थिति गंभीर होने लगी और धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव तत्काल स्वास्थ्य सचिव के साथ हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर पहुंचे। घटनास्थल पर कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. रमेश मोटी के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौका स्थल पर पहुंच गए।
स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन और कलेक्टर के बीच बैठक चल रही है। मौत को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंह ने इस मामले में विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

