29 अगस्त से लापता हुई सरस्वती कुर्रे, पति ने शिकायत कराई दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

29 अगस्त से लापता हुई सरस्वती कुर्रे, पति ने शिकायत कराई दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट | किसी भी वैवाहिक जीवन में पति और पत्नी दोनों के आपसी तालमेल पर ही दोनों का जीवन निर्धारित होता है। दोनों में विश्वास, प्यार और एक दूसरे के प्रति इज्जत की भावना एक सुखद और खुशहाल जिंदगी की नींव रखता है। लेकिन कई बार हमें ऐसा देखने को मिलता इस खुशहाल परिवार को किसी की बूरी नजर लग जाती है, जिसके कारण परिवार तहस-नहस हो जाता है। ऐसा ही एक ताजा मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद का है। जहां उसलापुर के आनंद नगर में एक युवक की पत्नी सरस्वती कुर्रे अपने ही इलाके से लापता हो गई जिसे काफी समय ढूंढने के बाद पति को निराशा हाथ लगी। जिसके बाद युवक ने इसकी शिकायत एसपी और आईजी से की है। तो आइए जानते हैं आखिर कैसे गायब हुई महिला…

यह भी पढ़ें – MPPSC : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 477 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें पात्रता और नियम

बता दें कि गुमशुदा पत्नी के पति का नाम प्रमोद कुर्रे है। जिस ने साल 2019 में सरस्वती कुर्रे के साथ शादी की थी। बता दें कि यह इन दोनों की दूसरी शादी थी। दोनों एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे थे सरस्वती कुरेका पहले पति से दो बच्चे हैं जो कि तलाक होने के बाद अपने पर पिता मुकेश के साथ ही रहते हैं।

यह भी पढ़ें – पेंशनरों के लिए खुशखबरी, जल्द होगी पेंशन राशि में वृद्धि, मिलेंगे अन्य कई लाभ, प्रस्ताव तैयार

दरअसल, प्रमोद ने शिकायत करते हुए आवेदन में बताया कि पिछले 29 अगस्त से उनकी पत्नी लापता है। वह बाजार जाने का कहकर घर से निकली थी जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। काफी देर घर नहीं लौटने के बाद जब प्रमोद ने अपने परिजनों आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्हें इसका कोई जानकारी नहीं लगी। साथ ही, पति ने बताया कि पत्नी अपने साथ उसका मोबाइल अपने साथ लेकर गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में धिल देती दिखाई दे रही है। इसके अलावा पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली है। साथ ही आसपास के लोगों से जाकर मामले में पूछताछ भी किया। वहीं, साइबर सेल ने मोबाइल का लास्ट लोकेशन ट्रैक किया है जो कि सतना के बाद रीवा बताया जा रहा है। लेकिन पति का आरोप है कि पुलिस द्वारा लास्ट लोकेशन पता लगाने के बावजूद पुलिस वहां जाकर पूछताछ नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें – सावधान रहें DJ वाले बाबू, ये चेतावनी हुई जारी

वहीं, पुलिस उनके मायकेवालों, पहले पति और बच्चों से भी मामले की पूछताछ कर सकती है। अब देखना यह होगा कि आखिर पुलिस प्रशासन कब तक इस मामले को सुलझा पाएगी और इस रहस्य से का खुलासा कब तक हो पाएगा।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मंत्रालय ने जारी किए ये खास निर्देश, मिलेगा लाभ, जानें नियम-शर्तें

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews