शासकीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, विभाग ने जारी किया ये आदेश, इस तरह मिलेगा लाभ, जानें नियम

Govt employee news

demo pic

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी कर्मचारी और उनका परिवार शासन द्वारा मान्यता प्राप्त प्रायवेट अस्पतालों में 31 मार्च 2022 तक इलाज करा सकेंगे।इसके लिए कर्मचारियों को शासन द्वारा मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल में इलाज करा कर उसका बिल जमा करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही उन्हें चिकित्सा के लिए खर्च की गई राशि प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े..MP Weather: फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगी ठंड, छाएगा कोहरा, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दरअसल, राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और उनके आश्रितों को राज्य और राज्य के बाहर स्थापित अस्पतालों में इलाज के लिए सूची जारी की है। जारी सूची के मुताबिक राज्य के 79 और राज्य के बाहर के 2 प्राइवेट अस्पताल को मान्यता दी है। इन अस्पतालों में 31 मार्च 2023 तक इलाज करा सकेंगे। जुलाई में जो अस्पतालों की लिस्ट जारी की गयी थी, उस लिस्ट में कुछ नाम नये जोड़े गये हैं और कुछ नाम हटाये गये हैं।

यह भी पढ़े..MP Govt Jobs 2022: 700 से ज्यादा अलग अलग पदों पर निकली है भर्ती, 15 नवंबर से पहले करें apply, जानें आयु पात्रता

राज्य सरकार ने जो पहले सूची जारी की गई उसमें प्रदेश के अंदर 79 और राज्य के बाहर के 1 हॉस्पिटल को मान्यता दी गई थी अब उसमें वृद्धि करते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के अंदर इलाज के लिए अन्य 15 अस्पताल को स्वीकृति प्रदान की है वहीं राज्य के बाहर के एक अस्पताल को मान्यता दी गई है । यह मान्यता 31 मार्च 2023 तक के लिए दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के भीतर 15 प्रायवेट अस्पतालों को कर्मचारियों के इलाज के लिए मान्यता दी है। अबकी लिस्ट में राज्य के बाहर का सिर्फ एक अस्पताल शामिल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews